फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में अमन, बगल में खालिस्तानी आतंकी चावला...पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा के साथ दिखा

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करतारपुर
विज्ञापन
पाक आर्मी चीफ के साथ खालिस्तानी आतंकी
विज्ञापन
पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में खालिस्तान नेता गोपाल सिंह चावला भी मौजूद था। उसे पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा से हाथ मिलाते भी देखा गया। कार्यक्रम में कई अन्य खालिस्तान समर्थक नेता भी मौजूद थे। हालांकि एक पाकिस्तानी अधिकारी कहना है कि गोपाल सिंह पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें सिख समुदाय के हर कार्यक्रम में बुलाया जाता रहा है।
विज्ञापन


आईएसपीआर डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि भारतीय मीडिया जानबूझकर केवल गोपाल सिंह की पाक सेनाध्यक्ष से मुलाकात को दिखा रहा है। सेना प्रमुख ने बिना पहचान पर ध्यान दिए समारोह में मौजूद सभी मेहमानों से भेंट की। शांति पहल को ऐसे प्रोपेगेंडा का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि गोपाल ने ही कुछ दिनों पहले भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को दो गुरुद्वारों में नहीं घुसने देने में अहम भूमिका निभाई थी। ये अधिकारी गुरुद्वारा में मत्था टेकने आए भारतीय श्रद्धालुओं से मिलना चाहते थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने नवजोत सिद्धू पर कसा तंज

करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के नीवं पत्थर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए केंद्रीय मंत्री बुधवार को शाम लगभग 7 बजे  पाकिस्तान से अटारी सीमा पर लौट आए। अटारी सीमा में मीडिया से बातचीत में मंत्री नवजोत सिद्धू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की कॉरिडोर का निर्माण एक व्यक्ति की कोशिश का प्रणाम नहीं है। मोदी सरकार बीते 7  महीने से सुल्तानपुर लोधी को स्पेशल अस्थान देना व करतार पुर कॉरिडोर पर लगातार प्रयास कर रही थी।

श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मानाने के लिए गठित कमेटी के प्रस्तावों पर चर्चा हो रही थी। वर्ष 2010  में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधान सभा में करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा था। समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संसदीय कमेटी में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था अभी कॉरिडोर के निर्माण का समय नहीं है । उन्होंने कहा 1999 में जब अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए थे, तब प्रकाश सिंह बादल ने यह मुद्दा उठाया था ।

नवजोत सिंह सिद्धू कहां से चुनाव लड़ते हैं, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहना। पहले कांग्रेस पार्टी सिद्धू को क्या बनाना चाहती है, यह तय होना है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस का जमीनी सच बता देंगे। पुरी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर में हो रही घुसपैठ को रोककर जमीन सच से अवगत कराएं, मोदी सरकार कभी भी पीछे नहीं हटेगी। आतंकवाद का पोषण कर पाकिस्तान अच्छा पड़ोसी नहीं बन सकता। पाकिस्तान ने अभी तक भारत को मोर फेवरेट नेशन का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पाकिस्तान में उनका भरपूर स्वागत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें