फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत की मांग- श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखा जाए करतारपुर कॉरिडोर का नाम

Sat, 28 Sep 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाद गुरु नानक खालसा कॉलेज (वूमन विंग) पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली से वाया सुल्तानपुर लोधी आने वाली ट्रेन का नाम सिखी जन्म अस्थान (मूल मंत्र अस्थान) और एक ओमकार एक्सप्रेस रखने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा नवनिर्मित करतारपुर कॉरिडोर का नाम श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थापित दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट सरीखी सुविधाओं से लैस इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट का नाम ‘सतकरतार इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट’ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने निजी तौर पर गुजारिश की है। 

विज्ञापन

बादल ने कहा कि उन्होंने तो यह भी गुजारिश की है कि यूनेस्को के माध्यम से भारत की हर भाषा समेत दुनिया की कई भाषाओं में गुरु साहिब की बाणी, उनकी उदासियों, उनकी सोच और उनकी शिक्षाओं पर आधारित 25-30 किताबें छापकर उन्हें देश दुनिया में वितरित किया जाए। भारत सरकार गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर बुक फेयर, प्रदर्शनी और लाइट एंड साउंड शो करवाने के लिए कृतसंकल्प है।

वह पिछले डेढ़ माह से अपने मंत्रालय छोड़कर सुबह-शाम गुरु साहिब की सोच को देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगी हुई हैं। शिअद अकाली दल की ओर से करवाई जा रही पेंट सेवा 70 फीसदी मुकम्मल हो चुकी है। उसके बाद हरियाली और साफ-सफाई पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार के विकास कार्यों की शमूलियत पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार का सहयोग मिलता तो रफ्तार और तेज होती। 

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि पांच नवंबर को पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी पहुंच जाएगा। छह-सात नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंचेंगे। 11 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह आएंगे और 12 नवंबर को राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पहुंचेंगी। यहां पंजाब सरकार की ओर से चल रही तैयारियां अभी तक मुकम्मल होती दिखाई नहीं दे रही है जबकि समय बहुत नजदीक आ चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें