चंडीगढ़ के चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड में मंगलवार को कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर चंडीमंदिर के वीर स्मृति में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह व युद्ध में हिस्सा लेने वाले कई सूबेदार मेजर भी यहां मौजूद रहे।
कारगिल युद्ध के दौरान सेना अध्यक्ष रहे वीपी मलिक भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। समारोह में वीर नारी और शहीदों के बेटों ने भी भाग लिया। इसके अलावा शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और कारगिल युद्ध के हीरों को याद किया।