फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 90 दिन बाद जेल से बाहर आते ही सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, कपूरथला पुलिस को मिला एक दिन का रिमांड

Thu, 04 Jan 2024 04:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

सुखपाल खैरा नाभा जेल में बंद थे। हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उन्हें जैसे ही जेल से रिहा किया गया वैसे ही सुभानपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम खैरा को कपूरथला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन
सुखपाल खैरा को पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद में नशा तस्करी के मामले में 90 दिन से नाभा जेल में बंद भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही उन्हें गुरुवार को ही दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कपूरथला पुलिस ने शाम को न्यू ज्यूडिशियल कांप्लेक्स स्थित अतिरिक्त सेशन जज सीनियर डिवीजन सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने खैरा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे खैरा को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


कपूरथला के थाना सुभानपुर में गुरुवार सुबह गांव डोगरांवाल निवासी महिला रणजीत कौर की शिकायत पर खैरा के खिलाफ धारा-195-ए (झूठी गवाही के लिए धमकाना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक सुखपाल खैरा उसे (शिकायतकर्ता) झूठी गवाही देने के लिए धमका रहे हैं। 

रणजीत कौर 2015 में खैरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस के मुख्य गवाह कश्मीर सिंह की पत्नी हैं। रणजीत कौर ने आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर 2023 को दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गांव डोगरांवाला स्थित उनके आवास पर आए और उन्हें धमकी दी कि एनडीपीएस मामले में खैरा के खिलाफ जलालाबाद की अदालत में अगर उसके पति ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो वे उनके परिवार को जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर 2023 को उन्हें उनके परिवार को खत्म करने के लिए एक गुमनाम धमकी भरा फोन भी आया। शिकायतकर्ता ने 06 नवंबर, 2023 को अतिरिक्त सेशन जज सीनियर डिवीजन सुप्रीत कौर की अदालत में सुखपाल खैरा के खिलाफ एक क्रिमिनल शिकायत भी दायर की थी। इस मामले में एसएचओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया। 

जलालाबाद मामले में खैरा के जेल से बाहर आने से पहले ही थाना सुभानपुर की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने नाभा जेल पहुंच गई, जहां से उन्हें शाम करीब चार बजे अतिरिक्त सेशन जज सीनियर डिवीजन सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। जहां करीब सवा घंटे दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद देर शाम को अदालत ने सुखपाल सिंह खैरा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

खैरा के वकील ने कहा- झूठे केस में फंसाया

विधायक सुखपाल सिंह खैरा के वकील सुखमन सिंह बल ने मीडिया से कहा कि खैरा को झूठे केस में फंसाया है। सरकार अपनी पावर दिखाकर खैरा को जेल में ही बंद रखने पर उतारू है। जलालाबाद वाले नशा तस्करी के केस की तरह ही यह मामला भी झूठा है। यह पूरी तरह से राजनीतिक बदलाखोरी है, क्योंकि सुखपाल खैरा पंजाब के मुद्दों को उठाने के साथ-साथ सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं इसलिए सरकार किसी भी ढंग से इनको रोकने में लगी है। अदालत ने मामले की जांच का आदेश दिया था। इसमें कहीं भी गिरफ्तारी का निर्देश नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें