फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा की हुईं गिन्नी चतरथ, यहां देखें दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीरें

Thu, 13 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी पहली तस्वीर भी मीडिया के सामने आ गई है। कपिल शर्मा की शादी जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई। इस दौरान कपिल के बॉलीवुड दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहें।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
भारी सुरक्षा के बीच समारोह में कपिल और गिन्नी एक दूसरे के हो गए। ऐसी जानकारी थी कि सलमान खान व अक्षय कुमार शादी के समागम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, जिसको लेकर भारी बंदोबस्त भी किए गए थे लेकिन दोनों नहीं आए। सुरक्षा के लिए निजी सिक्योरिटी को तैनात किया गया था। पंडाल में बाउंसर तैनात थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
 कपिल के लिए मेकअप से लेकर सारी सेहराबंदी क्लब कुबाना में ही की गई थी। कपिल के नजदीकी रिश्तेदारों ने उनकी सेहराबंदी में हिस्सा लिया। सभी मेहमान कपिल व गिन्नी का पंडाल में इंतजार कर रहे थे। गिन्नी को रितू कोलिनटाइनतैयार ने तैयार किया। मुंबई से खास तौर पर फोटोग्राफी की टीम पहुंची थी। 

गिन्नी और कपिल एक दूसरे के कॉलेज के दोस्त रहे हैं और लंबे समय तक दोनों रिलेशन में रहे हैं। कपिल शादी के बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे और  अमृतसर में 14 दिसंबर को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखेंगे। 

4 of 5
कपिल और गिन्नी
कपिल की शादी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे और खूब एन्जॉय किया। इसके अलावा कपिल के घर जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपने आवाज के जादू से समां बांध दिया। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
बेटे की शादी की खुशी मां के चेहरे से झलकी और वह ढोल की थाप पर खूब नाची। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं शादी से पहले कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें