फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल का यू-टर्न: कांग्रेस में नहीं जाएंगे, मांगी माफी, बोले- सनातनियों का भरोसा नहीं तोड़ूंगा

Tue, 10 Sep 2024 05:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो दिन पहले कांग्रेस में जाने की बात करने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने बुधवार को अपने इस फैसले से इनकार करते हुए भाजपा में ही रहने की बात कही है। 
विज्ञापन
कन्हैया मित्तल ने भाजपा से दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। कन्हैया मित्तल अब कांग्रेस में नहीं जाएंगे, बल्कि भाजपा में ही रहेंगे। इस बारे में उन्होंने खुद एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपना कांग्रेस में जाने का फैसला बदलने की बात कही है। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किए एक मिनट आठ सेकेंड के वीडियो में कन्हैया मित्तल ने कहा कि... जय श्री राम, पिछले दो दिनों से मुझे ये अहसास कि मेरे सभी सनातनी भाई-बहन और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है। इसलिए मेरे मन की बात जो मैंने कही थी कि मैं उसे वापस लेता हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। आज मैं टूटूंगां तो आगे पता नहीं और कितने टूटेंगे। इसलिए मैंने कांग्रेस में जाने का यह फैसला वापस ले लिया है। कोई अपना ही होता है जो अपनों के लिए परेशान होता है। इसलिए मुझे लगा कि मेरे मन की बात गलत है। एक बार फिर से मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। 
 

बता दें कि वर्ष 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल ने दो दिन पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का एलान किया था। बताया जा रहा था कि हरियाणा चुनाव के लिए कन्हैया मित्तल पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार थे, लेकिन यहां से दोबारा से ज्ञानचंद गुप्ता को टिकट दिया गया। इसी बात से नाराज होकर कन्हैया कांग्रेस में जाने की तैयारी में थे। हालांकि मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस में जाने की बात से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें