फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कलशयात्रा का शुभारंभ सेक्टर-40 के श्री राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 के श्री सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिवमहापुराण कथा का वीरवार से शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होने से पहले सुबह भव्य कलशयात्रा का आयोजन हुआ। महिलाएं कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंची। गंगोत्री उत्तराखंड से आए कथा व्यास अजय कृष्ण महाराज ने प्रवचन किए। कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगवान की पूजा और आरती हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर 38 के प्रधान बीजे कालिया, महासचिव रविंद्र पुष्प भग्तियार, उपाध्यक्ष आशुतोष चोपड़ा और राजेश महाजन सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन भगवान शिव की महिमा का बखान किया
उपाध्यक्ष आशुतोष चोपड़ा ने बताया कि शाम में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। अजय कृष्ण शास्त्री ने कथा के पहले दिन भगवान शिव की महिमा का बखान किया। भगवान शिव सभी पर कृपा करते हैं। वे अनाथों के नाथ हैं देवों के देव हैं। महाशिवरात्रि पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव न आए। कथा के बाद भगवान की भव्य आरती हुई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें