फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भव्य कलश शोभा यात्रा: सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग, श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

Sun, 18 May 2025 01:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के मलोया में धार्मिक अनुष्ठान के तहत रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कलश शोभायात्रा को देख हर कोई भक्ति के रंग में रंग गया। 
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मलोया में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।  ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos

कलश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
यह आयोजन श्री राम कृष्ण सेवा दल की ओर से श्रीमद् भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में किया गया। 

धार्मिक गीतों का गुणगान किया गया। - फोटो : अमर उजाला
कलश शोभायात्रा ईडब्यूएस कॉलोनी मलोया के राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय-2 के साथ लगते ग्राउंड के कथा स्थल पर पहुंच कर खत्म हुई। 

 

मलोया में कलश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर साथ साथ चलीं। बैंड बाजा मधुर धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। 

सिर पर कलश लेकर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित कृष्णश्री ठाकुरजी महाराज प्रवचन करेंगे। संस्था के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि 18 मई से 24 मई तक कथा सायं 7 बजे से हुआ करेगी। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
25 मई को कथा समापन के बाद दोपहर 2 बजे से अटूट भंडारा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें