विवादों के बीच सोनीपत की महिला कमिश्नर नाजनीन भसीन का तबादला हुआ। हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से एडीजीपी ममता सिंह को सोनीपत के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नाजनीन भसीन को आईजी स्टेट क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी मिलीं है।
विवाद का पूरा प्रकरण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह से जुड़ा हुआ है। दरअसल दोनों महिला सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ एक्शन लेने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सोनीपत स्थित अशोक यूनिवर्सिटी गईं थीं ।