फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी पहलः बच्चों को घर जाकर साक्षर करेगी 'कलाम एक्सप्रेस'

Thu, 03 Mar 2016 09:07 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोई भी बच्चा पढ़ाई- लिखाई से वंचित नहीं रहेगा। देश के पूर्व राष्ट्रपति के नाम से चली बस ‘कलाम एक्सप्रेस’ घर जाकर उन्हें साक्षर करेगी। ऊबाउपन और बोझिलता महसूस न हो इसलिए बच्चों को पसंदीदा खिलौने और फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेड क्रॉस कलाम एक्सप्रेस नाम की विशेष बसें चलाएगा। डीसी अजीत बालाजी जोशी के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस मार्च के आखिर तक यह सेवा शुरू कर देगा। कलाम एक्सप्रेस और कई अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए रेड क्रॉस को लगभग 50 लाख रुपये की ग्रांटमिली है।

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर चलाई जाने वाली यह विशेष बस बहुत आकर्षक होगी। जिसके दोनों तरफ कलाम एक्सप्रेस लिखा होगा। बस के अंदर मनोरंजक ढंग से शिक्षित करने की चीजें होंगी। बस में कई शिक्षक भी होंगे। पेरीफेरी के बच्चों खासकर दिव्यांग को साक्षर बनाने में यह प्रोजेक्ट केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन


कैंसर अस्पताल होगा अपग्रेड
सेक्टर-43 स्थित हॉसपाइस अस्पताल को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इस अस्पताल में कैंसर पीड़ितों का इलाज होता है। फंड मिलने केबाद अब रेड क्रॉस अस्पताल की लंबित जरूरतों को पूरा करेगा।

समस्याओं के लिए जारी होगा हेल्पलाइन
रेड क्रॉस सभी तरह की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रहा है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर सहायता मांग सकेगा। सेक्टर-19 में ही यह हेल्पलाइन नंबर शुरू होगा।
विज्ञापन


अच्छी खबर
•खिलौने और फिल्में भी होंगी सिखाने का जरिया
•रेड क्रॉस इसी महीने से शुरू करेगा कलाम एक्सप्रेस
• कमजोर वर्ग और दिव्यांग बच्चों पर रहेगा फोकस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें