फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाग्राम में बन रहे स्टैच्यू आपत्तिजनक

Thu, 27 Mar 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में बने स्टैच्यू व स्कल्पचर्स को आपत्तिजनक बताते हुए इनका विरोध शुरू हो गया है। इन्हें हटाने की मांग को लेकर वकील अरविंद ठाकुर ने जिला अदालत में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन


याचिका में गृह सचिव कम कल्चरल अफेयर्स सेक्रेटरी, डिप्टी कमिश्नर और एस्टेट ऑफिसर को प्रतिवादी बनाया गया है। मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी।

अर्जी में कहा गया है कि 26 जनवरी को याची कलाग्राम में एक फंक्शन के दौरान चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचा। वहां स्थापित स्कल्पचर्स व स्टैच्यू देखकर वह काफी हैरान हुआ।
विज्ञापन


ऐसे स्टैच्यू सामान्यत: एकांत जगहों पर अजंता एंड एलोरा (महाराष्ट्र) में बने हैं। याची के अनुसार वहां महिलाएं और बच्चे भी थे।

ऐसे सार्वजनिक स्थल पर कलाग्राम मैनेजमेंट द्वारा इस तरह का आर्टिस्ट बायोलॉजिकल थीम प्रदर्शित करना हैरानी वाला और आपत्तिजनक है।
कलाग्राम में यह प्रतिमाएं नॉर्थ जॉन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से बनवाई जा रही हैं।

कोट
कलाग्राम में थीमपार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए 220 कलाकृतियां बन चुकी हैं। इसका अजंता और एलोरा से कोई संबंध नहीं है।
-यशविंदर शर्मा, सीनियर प्रोग्रामिंग अफसर, नॉर्थ जॉन कल्चरल सेंटर, पटियाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें