फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कलाग्राम में चल रहे क्राफ्ट मेले की खूबियां

Fri, 29 Nov 2013 05:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर की लाल मिट्टी, देशभर के लोक संगीत और नृत्य...125 से ज्यादा राष्ट्रीय अवार्ड विजेता आर्टिस्ट... देश के जाने माने क्राफ्टमैन की यह झांकी आपके लिए लेकर आ रहा है चंडीगढ़ प्रशासन और एनजेडसीसी, पटियाला। पांचवें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले में आपको यह सबकुछ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के कलाग्राम में आयोजित किया जाने वाला यह मेला 29 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। इस मेले के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें लाल मिट्टी को बदरपुर से लाया जा रहा है। यह मिट्टी कलाग्राम के रंग को लाल कर देगी।

मेले में कुल 125 स्टॉल होंगे। जिनमें जम्मू एंड कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, यूपी, बिहार, पंजाब हरियाणा और हिमाचल के आर्टिस्ट भी शामिल होंगे। गेट से एंट्री करते ही यहां वरली (महाराष्ट्र) और पिथौरागढ़ के आर्टिस्टों की पेंटिंग देखने को मिलेगी। इस मेले का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे।
विज्ञापन


गेट को दिया वेस्टर्न इंडिया का रूप
गेट को सजाने के लिए पांच सदस्यों की टीम लगी है। एक आर्टिस्ट के अनुसार, यह गेट उन्होंने नागपुर में देखा था। इसी गेट को जब यहां प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाया गया तो उन्होंने यह गेट बनाने के लिए कह दिया। यह गेट शुक्रवार तक तैयार हो जाएगा।

मेले की निगहबानी 47 कैमरों से
चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले के दौरान सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। यहां चार मचान बनाए गए हैं। इन मचान के माध्यम से पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर 47 कैमरे लगाए गए हैं जो कि हरेक व्यक्ति पर नजर रखेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की सांस्कृतिक सचिव भावना गर्ग ने कहा कि मेले की सिक्योरिटी के लिए चंडीगढ़ पुलिस भी तैनात रहेगी।

आर्टिस्ट पहुंचने हुए शुरू
जम्मू कश्मीर, बिहार, यूपी समेत आंध्र प्रदेश के लोक कलाकार चंडीगढ़ के कलाग्राम में पहुंचना शुरू हो गए। कलाग्राम में इन सभी कलाकारों का रिपोर्टिंग टाइम 27 नवंबर है।

इवेंट
29-लोकगीत, इंस्ट्रूमेंट एंड डांस ऑफ वेस्टर्न इंडिया
30-फोक डांस ऑफ नार्थ इंडिया
01-नाटक-1857 की कहानी, हरियाणा की जुबानी
02-कलर्स एंड साउंड ऑफ हरियाणा
03-सूफी और लोक गीतों की शाम (गाजी खान एंड पार्टी)
04-सूफियाना म्यूजिक, गीत और डांस
05-कव्वाली प्रोग्राम (गुलाम कादर नियाजी एंड ग्रुप)
06-पंजाब की झांकी
07-देश के लोकनृत्य का ग्रांड फिनाले

अन्य
स्टाल-120
फूड स्टाल-12
मचान-चार
गेट-ईस्टर्न स्टेट्स

आदिवासी क्राफ्ट से सजाएं अपना घर
आप अपना घर सजाने के लिए कुछ खास तलाश कर रहे हैं तो क्राफ्ट मेले में आपको मिल सकेगा। यहां आदिवासी इलाकों से आए क्राफ्ट्समैन आपके लिए स्पेशल लैंप, कुर्सियां और सोफे लेकर आएं हैं।

यही नहीं, अगर आप सर्दियों के लिए जैकेट्स और पाशमीना शॉल भी मिल जाएंगे।

गरबा का हर रंग दिखेगा यहां
कलाग्राम में उद्घाटन समारोह के दौरान देश के दस से ज्यादा राज्यों के कलाकारों के सुर एकसाथ गूंजेंगे। गुजरात की हिना पटेल ने बताया कि वह दस साल से कलाग्राम से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे ओम शिव कला संस्था के साथ हैं। वह भावनगर गुजरात से आती हैं। यहां वह अपनी टीम के साथ डांडिया की प्रस्तुति देंगी।

दरी के नए रंग दिखेंगे यहां
आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के गोरेटला राजू ने कहा कि उनका काम दरी का है। दरी की डिजाइनिंग से लेकर इंटरलॉक सिस्टम उन्होंने बनाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता और टेक्नोलॉजी की वजह से अब उनको अपनी डिजाइन जल्द ही चेंज करनी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें