फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट टीचर्स वेतन वृद्धि की उठाएंगे आवाज

Fri, 29 Nov 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से कांट्रेक्ट कंप्यूटर टीचर्स दो साल से वेतन बढ़ोतरी को लेकर आवाज उठा रहे हैं। शिक्षा विभाग से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


कांट्रेक्ट शिक्षकों ने अब यूटी प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया है। यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन 3 दिसंबर को कांट्रेक्ट कंप्यूटर टीचर्स के वेतन बढ़ोतरी को लेकर एकजुट होने जा रही है।

एसोसिएशन प्रेसिडेंट स्वर्ण सिंह कंबोज के अनुसार 3 दिसंबर को दोपहर 2:15 बजे सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में सभी शिक्षक एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


कंबोज ने कहा कि शिक्षा विभाग में वेतन को लेकर कोई सही नियम नहीं है। तीन घंटे नौकरी करने वालों को 12 हजार और 8 घंटे नौकरी करने वालों को भी 12 हजार दिए जाते हैं। पीजीटी कांट्रेक्ट शिक्षकों को 33 हजार और टीजीटी शिक्षकों को 30 हजार वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें