फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुपर 100 कार्यक्रम की काजल को माइक्रोसॉफ्ट से मिला 31 लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहे प्रवीण को भी ऑफर हुआ 18 लाख का पैकेज
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में सुपर-100 कार्यक्रम होनहार छात्रों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुपर 100 कार्यक्रम की पहली छात्रा काजल को माइक्रोसॉफ्ट से 31 लाख की सैलरी का पैकेज ऑफर हुआ है। फतेहाबाद के इंदाछोई गांव की रहने वाली काजल वर्तमान में आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई कर रही है। वहीं, सुपर 100 कार्यक्रम के पहले बैच के एक अन्य छात्र प्रवीण को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ट्रेसाटा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से 18 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है। प्रवीण आईआईटी दिल्ली के छात्र हैं और सिरसा के मुन्नावाली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुपर 100 प्रोग्राम के पहले बैच के छात्र इस साल कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो रहे हैं। भविष्य में और भी कई छात्रों का चयन होने की उम्मीद है। दोनों छात्रों ने सांझा किया कि सुपर 100 कार्यक्रम ने उन्हें जीवन में सही दिशा में बढ़ने की कला सिखाई है, जो उन्हें अगले कदमों के लिए तैयार करेगी। बता दें कि उक्त योजना के तहत सरकारी स्कूलों के गरीब व योग्य मेधावी छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुपर 100 के विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण से साबित किया है कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलता है तो वे भी किसी भी क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें