फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय फिर से टटोलेंगे विधायकों की नब्ज

Thu, 09 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय
विज्ञापन
हरियाणा की दूसरी राज्यसभा सीट को लेकर रणनीति का अंतिम दौर शुक्रवार तक चगेगा। सभी पार्टियों के दिग्गज देर शाम तक चंडीगढ़ पहुंच कर 11 जून को होने वाले मतदान के लिए रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


इस कड़ी में भाजपा विधायकों की बैठक  मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। भाजपा विधायकों के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से निर्देश बंद लिफाफे में भेजा जाएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि सभी विधायकों को मतदान से पहले पूरी जानकारी मिल सके।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस बैठक में विधायकों की नब्ज टटोलेंगे। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक सभी निर्दलीय और एक मात्र बसपा विधायक भी बैठक की शान बढ़ाएंगे। फिलहाल भाजपा का पूरा जोर सुभाष चंद्रा को जिताने की तरफ है। इसके लिए पार्टी का रुख इनेलो और कांग्रेस के घर में सेंध लगाने की है।
विज्ञापन


इनेलो विधायक भी उत्तराखंड की वादियों से देर शाम तक  चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। जबकि निर्णायक भूमिका में आ चुकी कांग्रेस के विधायकों की बैठक दिल्ली में होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस विषय पर राहुल और सोनिया गांधी से भी मीटिंग हो चुकी है। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्र्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद की अध्यक्षता में बैठक के बाद ही फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें