फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वलंत मुद्दों पर जस्टिस सच्चर ने दी बेबाक राय

Mon, 24 Mar 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा काम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपना है। उस पर अमल करना न करना सरकार का काम है। मैने अपना काम कर दिया है। यह कहना है रिटायर्ड जस्टिस राजेंद्र सच्चर का।
विज्ञापन


वे सेक्टर-15 स्थ्ति लाजपत राय भवन में आयोजित डॉ राम मनोहर लोलिया जयंती और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। यह आयोजन सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने किया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई प्रोग्राम नहीं है।

भ्रष्टाचार तो सभी पार्टियां दूर करने के लिए कहती हैं। आम आदमी के पास कोई जादू की छड़ी है क्या। यह तो टीवी चैनलों ने उन्हें मैजिक मैन बना दिया है। पॉलिसी की बात करें तो अच्छा।
विज्ञापन


उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या देश में मोदी की लहर चल रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश से देश द्रोह की धारा खत्म होनी चाहिए।

यह तो ब्रिटिशों ने आजादी के सेनानियों पर लगाई थी। अंग्रेजों ने पहली बार यह धारा बाल गंगाधर तिलक और उसके बाद गांधीजी पर लगाई थी। इस अवसर पर पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह खेड़ा के अलावा राजेंद्र मोहन कश्यप उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें