फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामला: जस्टिस रणजीत सिंह ने सीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, गृह सचिव को कार्रवाई के आदेश

Sun, 01 Jul 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
जस्टिस (रिटायर्ड) रणजीत सिंह आयोग ने बरगाड़ी में बेअदबी और बेहबल कलां में गोलीबारी की घटना समेत कई मामलों की जांच संबंधी रिपोर्ट सीएम को सौंप दी है। रिपोर्ट का पहला भाग शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दिया। यह रिपोर्ट आयोग ने अपनी पड़ताल के पहले सेट के हिस्से के रूप में पेश की है। मुख्यमंत्री ने यह रिपोर्ट सूबे के गृह सचिव और एडवोकेट जनरल को भेज दी है और निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय में इसका अध्ययन करें ताकि जल्द से जल्द दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जा सके।
विज्ञापन


कैप्टन की सरकार ने यह आयोग अप्रैल, 2017 में गठित किया था और इसे पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की विभिन्न घटनाओं की जांच का काम सौंपा था। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार द्वारा स्थापित किए जोरा सिंह आयोग की जांच को रद्द करके जस्टिस रणजीत सिंह आयोग का गठन किया गया था। जस्टिस रणजीत सिंह ने शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर मिलकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट का पहला सेट सीलबंद लिफाफे में सौंपा।

बहबलकलां व कोटकपूरा गोलीबारी की भी जांच रिपोर्ट
 इसमें बुर्ज जवाहर सिंह वाला, बरगाड़ी, गुरुसर और मल में बेअदबी के अलावा बहबलकलां व कोटकपुरा में गोलीबारी की घटनाओं संबंधी जांच की रिपोर्ट भी है। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऐसे घिनौने कार्यों के जरिए सूबे में धार्मिक एकजुटता को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों की सजा यकीनी बनाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


सीएम ने दी एसआईटी को बधाई
इस बीच फरीदकोट में बेअदबी की घटनाओं से संबंधित चार संदिग्ध व्यक्तियों को इस महीने के शुरू में गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री ने एसआईटी को मुबारकबाद दी है। उन्होने उम्मीद जताई कि इन गिरफ्तारियों से सीबीआई को मदद मिलेगी जो मामलों की जांच में लगी है। सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार इस मुद्दे को पूरी तरह हल करेगी क्योंकि उन्होंन इस संबंध में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें