फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जंपिंग उस्ताद... छोटी उम्र में घुड़सवारी से बड़ों को दे रहे मात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वह घुड़सवार ही क्या जो मैदान में न गिरे और जो गिरकर उठ जाते हैं वहीं असली घुड़सवार होते है। यह नजारा पंजाब के गांव पलनपुर में शुक्रवार से शुरू हुए घुड़सवारी मेले में देखने को मिली। तीन दिवसीय कार्यक्रम पंजाब पर्यटन विभाग और मोहाली डीसी के संयुक्त प्रयास से कराया जा रहा है। इसमें कई राज्यों से घुड़सवार अपनी टीमों के साथ पहुंचे हैं। वहीं, स्कूलों राइडिंग सीखने वाले क्लबों के स्टूडेंट भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मेले में विभिन्न घुड़सवारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इनमें शो जंपिंग, टेंट पेगिंग, ड्रेसेज, हेक्स, क्रॉस कंट्री के इवेंट में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन शो जंपिंग के मुकाबले हुए। इसमें हिस्सा लेते हुए युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वहां उपस्थित हर किसी का मन मोह लिया। छोटी उम्र के जंपिंग उस्ताद ने इस दौरान ऐसा प्रदर्शन किया कि घुड़सवारी में बड़ों को मात देते नजर आए। सटीक प्रदर्शन पर सभी ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बॉक्स

दो-तीन बार गिरे, बाद में घोड़े काे संभालना सीख लिया
पटियाला के बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के घुड़सवार परम शो जंपिंग में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह दो साल से घुड़सवारी इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। शो में वह अपने घोड़े अली को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरू में वह दो-तीन बार घोड़े से गिरे लेकिन इसके बावजूद सीखने की जिद ने इस खेल से जोड़ा रखा। बाद में घोड़े को संभालना सीख लिया।

बॉक्स

पिता ने दी हिम्मत, रद्र का डर हुआ दूर
एपीएस चंडीमंदिर स्कूल में आवीं कक्षा के छात्र रूद्र अभी 12 वर्ष के हैं। वे घुड़सवारी मेले में शो जंपिंग इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह छह वर्ष से घुड़सवारी कर रहे हैं। इससे पहले घोड़े की घुड़सवारी से काफी डर लगता था लेकिन पिता ने हौसला दिया और उसके बाद इस खेल में आने की ठान ली। इन्होंने बताया कि वह जर्मनी ब्रीड के घोड़े फारूक पर सवारी करते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

पहले घोड़े से दोस्ती की फिर सवारी
एपीएस चंडीमंदिर स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र शिवांक ने बताया कि उन्होंने जिस घोड़े को सवारी के लिए चुना, उसका नाम गोल्ड विनर है और वह मिक्स ब्रीड है। उन्होंने कहा, ‘इस पर सवारी करने से पहले मैंने घोड़े से दोस्ती की क्योंकि पहले वह मुझे अपने पास फटकने नहीं देता था। जब दोस्ती हुई तो उसके बाद उसने मुझे पीठ पर सवारी करने को दी।’ उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में दिल्ली में हॉर्स शो में हिस्सा लेते उन्होंने 2 गोल्ड और 1 ब्रांज मेडल जीता था।
बॉक्स

घुड़सवारी मेले के दौरान शो जंपिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची वाईपीएस मोहाली की छात्रा शमशीर जब अपने घोड़े पर सवार होकर एक राउंड ही लगा रही थी तभी तेज रफ्तार से जा रहे अपने घोड़े से वह गिर गई, इसके बाद कुछ देर तक वहां उपस्थित लोग उसका हाल चाल पूछते रहे,इसके बाद सबकी हिम्मत के बाद एक बार फिर से वह उसी घोड़े पर सवार हो गई। वहीं एक अन्य घुड़सवार जब अपना राउंड खत्म करने के करीब था, तभी उसका घोड़ा बिदक गया और वह बाउंड्री से बाहर हो गया।कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या कम होने के कारण कुछ बच्चे कुर्सियों पर सुस्ताते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें