फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीट बॉक्स के पास दो युवकों पर हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मक्खन माजरा गांव के पुलिस बीट बॉक्स के पास वीरवार देर रात दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने दोनों युवकों पर अचानक हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। तुरंत ही राहगीरों ने उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मक्खन माजरा का रहने वाले पीड़ित अजय गुप्ता उर्फ अनमोल ने बताया कि वह रात का खाना खाने के बाद अपने दोस्त हरमनदीप सिंह के साथ करीब 9:30 बजे टहल रहा था। इसी दौरान 5-6 युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। जब दोनों दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें