फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुजार सिंह ने मलयेशिया में दिखाया गोल्फ स्टिक का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-फोटो सहित
विज्ञापन

जुझार सिंह ने मलयेशिया में दिखाया गोल्फ स्टिक का जलवा
किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रनर अप ट्रॉफी पर किया कब्जा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सिटी के युवा गोल्फर जुझार सिंह ने मलयेशिया में हुई किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 में अपनी गोल्फ स्टिक का जलवा दिखाकर रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन मलयेशिया के गोल्फ कोर्स में किया गया। इसमें अलग-अलग देशाें के 200 युवा गोल्फर्स ने विभिन्न आयु वर्र्ग में हिस्सा लिया। जुझार सिंह ने अंडर 13-14 आयु वर्ग में हिस्सा लिया, जिसमें 33 गोल्फर्स ने अपना जौहर दिखाया। तीन दिवसीय गोल्फ चैंपियनशिप में जुझार सिंह ने पहले दिन 75, दूसरे दिन 70 और तीसरे दिन 76 अंक के साथ कुल 221 का स्कोर बनाया।
इस चैंपियनशिप के आखिरी दिन गोल्फ खिलाड़ियाें के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसमें तीसरे दिन भी जुझार सिंह लीड कर रहे थे, लेकिन आखिरी समय में वह मात्र एक स्ट्रोक से थाईलैंड के खिलाड़ी से पिछड़ गए और उनकेहाथाें से गोल्ड मेडल निकल गया। जुझार सिंह को सिल्वर मेडल और रनरअप ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन

पिता करते हैं खेतीबाड़ी:
जुझार सिंह डेराबस्सी के नजदीकी गांव भांखरपुर के रहने वाले हैं, इनके पिता किसान है और ख्ेातीबाड़ी करते हैं। 13 साल के जुझार सेक्टर-26 के फर्स्ट स्टैप स्कूल में 9वीं कक्षा के स्टूडेंट है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब और चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में कोच जैसी ग्रेवाल से रोजाना ट्रेनिंग लेते हैं।
विज्ञापन

इंडिया में नंबर-2 का पायदान:
जुझार सिंह जब 5वीं कक्षा में थे तभी से वह गोल्फ के ख्ेाल से जुड़ गए थे। कड़ी मेहनत की बदौलत वह जल्द ही गोल्फ कोर्स पर बेहतर परफॉर्म करने लगे। इसके बाद जीत की ऐसी आदत पड़ी कि अब तक 50 से अधिक गोल्फ टाइटल जूनियर कैटेगरी में जीत चुके हैं। इस प्रदर्शन के लिए जुझार सिंह को इंडियन गोल्फ यूनियन (आइजीयू) ने अंडर 13-14 कैटेगरी में इंडिया में नंबर -2 के पायदान पर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें