फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेल में बंद कैदियों से न्यायाधीशों ने की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शनिवार को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सीबीआई की विशेष जज और अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने कैदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कैदियों की शिकायतों और जरूरतों को समझने का प्रयास किया। इसके बाद न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जेल में बंद कैदियों को मूलभूत सुविधाएं मिलें और उनके अधिकारों का हनन न हो। न्यायाधीश ने अधिकारियों से कहा कि वे कैदियों की स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और अन्य जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। जेल प्रशासन ने न्यायाधीशों को जेल की मौजूदा व्यवस्थाओं और कैदियों के लिए चल रहे सुधार कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें