फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः पोल से टकराई इनोवा कार, हादसे में मजिस्ट्रेट साहिल सिंगला की मौत, साथी गंभीर घायल

Fri, 14 Feb 2020 11:39 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-16/23 डिवाइडिंग रोड पर इनोवा सवार पठानकोट के जूडिशियल मजिस्ट्रेट साहिल सिंगला (30) की गाड़ी साइन मैप पोल से टकरा गई। हादसे में साहिल सिंगला की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सीनियर वकील पाहुल प्रीत सिंह (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस उक्त हुआ, जब वह दोनों अपनी पत्नियों के साथ नाइट फूड स्ट्रीट में खाने पर जा रहे थे। 

विज्ञापन


हादसे की वजह सामने से आ रही गाड़ी की लाइटों की रोशनी बताई जा रही है। रोशनी ज्यादा होने के कारण इनोवा अनियंत्रित होकर पोल में जा घुसी। पुलिस ने उन्हें जीएमएसएच-16 में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने साहिल सिंगला को पीजीआई रेफर कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद साहिल सिंगला की मौत हो गई, जबकि अमृतसर के बल एनक्लेव निवासी पाहुल प्रीत का मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामले की छानबीन में जुट गई है।

हादसा गुरुवार-शुक्रवार की रात 2.30 बजे का है। साहिल सिंगला उनकी पत्नी राधिका, पाहुल प्रीत सिंह और उनकी पत्नी प्रभजोत कौर चंडीगढ़ में मैरिज फंक्शन में आए हुए थे। वह सभी सेक्टर-43 में ठहरे हुए थे। शुक्रवार देर रात साहिल सिंगला और पाहुल प्रीत सिंह इनोवा में, जबकि राधिका और प्रभजोत कौर दूसरी कार में पंजाब यूनिवर्सिटी के पास नाइट फूड स्ट्रीट में खाना खाने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन

सेक्टर 16/23 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचते ही अचानक इनोवा डिवाइडर पर चढ़कर साइन पोल से टकरा गई। इससे गाड़ी चला रहे साहिल सिंगला और साथ वाली सीट पर बैठे पाहुल प्रीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान दूसरे कार में सवार परिजनों ने क्षतिग्रस्त इनोवा से किसी तरह बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के एयरबैग तक खुल गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सीएफएसएल की टीम ने की लंबी जांच
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी जसपाल सिंह और सीएफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सीएफएसएल की टीम काफी देर तक हादसे का कारण जानने में जुटी हुई थी। हादसा किन कारणों से हुआ। वहीं, पाहुल प्रीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक कार की लाइट की चमक ज्यादा आने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यह हादसा हो गया।

शव परिजनों को सौंपा
हादसे के बाद शुक्रवार को पीजीआई में जज, एडवोकेट, रिश्तेदार समेत सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे। साहिल सिंगला का पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पूरी कार्रवाई के बाद साहिल सिंगला के शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

पठानकोट में थी पहली पोस्टिंग

चंडीगढ़ में सड़क हादसे का शिकार बने सिविल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) साहिल सिंगला पिछले 3 साल से पठानकोट में तैनात थे। उनके निधन के बाद पठानकोट बार एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय जज साहिल सिंगला की 3 साल पहले ट्रेनिंग भी पठानकोट में हुई थी। 

ज्वाइनिंग के बाद 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी का भी बतौर जज सिलेक्शन हो चुका है और 21 फरवरी को उन्हें पठानकोट कोर्ट कांप्लेक्स में ज्वाइन करना था। अच्छे स्वभाव के चलते जज साहिल की मौत की खबर से पूरे ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में मातम पसर गया। वकीलों ने शोक सभा आयोजित की और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। बार अध्यक्ष नवदीप सैनी के नेतृत्व में वकीलों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हादसे की खबर मिलते ही शोक में डूबा धुरी 
धुरी निवासी सिविल जज साहिल सिंगला की मौत की खबर से पूरा शहर शोक में डूब गया। धूरी शहर के समाज सेवी और देश भगत कॉलेज बरड़वाल के ट्रस्टी प्रदीप कुमार सिंगला के इकलौते पुत्र साहिल सिंगला 2015 में न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर जज बने थे और इन दिनों पठानकोट में तैनात थे। 

साहिल सिंगला की मौत पर पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, कांग्रेस की प्रांतीय नेता माई रूप कौर बागडियां, पूर्व विधायक गगनजीत सिंह बरनाला, एडवोकेट सिमरप्रताप सिंह बरनाला, अकाली नेता एडवोकेट जतिंदर सिंह सोनीमंडेर, देशभगत कॉलेज के चेयरमैन परमजीत सिंह गिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे कभी न पूरा होने वाला घाटा बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें