फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज नोट कांड: रिटायर्ड जस्टिस यादव को विदेश जाने की मिली मंजूरी

Wed, 08 Jun 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निर्मल यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
जज नोट कांड मामले में आरोपी पूर्व जज जस्टिस (रि.) निर्मल यादव को विदेश जाने की मिली अनुमति। दरअसल आठ साल पुराने चर्चित जज नोट कांड मामले में अहम आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस (रि.) निर्मल यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने एक महीने के लिए यूरोप जाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने 20 जून से 20 जुलाई तक यूरोप जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। इसे अदालत ने सोमवार को मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने सीबीआई से इस याचिका पर जवाब मांगा था। अर्जी में यादव ने कहा था कि उन्हें 20 जून से 20 जुलाई तक यूरोप जाना है। वह टूरिस्ट वीजा मिलने पर विदेश घूमने जाना चाहती हैं।

सके लिए उन्हें अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए सिक्योरिटी भी भरने को तैयार हैं। जस्टिस यादव इस समय गुड़गांव में रहती हैं। यादव को इस केस में पेशी से स्थायी छूट मिली हुई है। उनकी जगह उनके वकील हर सुनवाई पर पेश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें