फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट में बारिश में डाला खलल, पूरे नहीं हुए मैच

Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट पर वीरवार को बारिश के कारण मैच पूरे ही नहीं हो सके, लेकिन कैग अंतिम चार में पहुंची। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में आयोजित मैच में  कैग ने एयरइंडिया को रन रेट के आधार पर पछाड़कर अंतिम चार में स्थान बना लिया। यहां खेले गए मैच में एयर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 68 रन बना लिए।
विज्ञापन


इसके बाद बारिश ने मैच को पूरा नहीं होने दिया। दीपक ने एयर इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। कैग के लिए ईश्वर पांडे और अंकित शर्मा  ने एक एक विकेट हासिल किया। कैग को बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिल गई। जीएमएसएसएस 26 में खेले गए दूसरे मैच भी बारिश से प्रभावित रहा।  मैच में आईओसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

38 ओवरों के मैच में ओएनजीसी के लिए इशान कृष्ण और संदीप शर्मा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। संदीप 12 रन बनाकर लौट गए। इशान ने अब प्रशांत भंडारी के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन इशान 53 रन के स्कोर पर फिराज को विकेट दे बैठे। ओएनजीसी का स्कोर 20 ओवरों में 114 रन था। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और ओएनजीसी की पारी को यहीं समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


आईओसी को 20 ओवरों में 155 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। रविकांत शुक्ला और सिद्धेश लाड ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सिद्धेश 21 रन के स्कोर पर लौट गए। रविकांत शुक्ला भी 35 रन ही बना पाए। इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया और टीम 18.1 ओवरों में 124 रन के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में  ओएनजीसी के लिए मुनाफ पटेल, नवदीप सैनी, सुमित नरवाल और परवीन गुप्ता ने दो दो विकेट हासिल किए।

 मोहाली में खेले क्वार्टर  फाइनल में रिलायंस और  पंजाब क्रिकेट क्लब के बीच मैच ख्ेाला गया।   बारिश के कारण मैच 10.30 बजे शुरू हुआ और उसके बाद 12.30 बजे फिर से मैच को रोक दिया। पंजाब की टीम एक समय 28 ओवरों  में दो विकेट पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहित हांडा ने नाबाद 72 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।

जीवन जोत सिंह ने 33 और मनदीप ने नाबाद 24 रन बनाए। रिलायंस के लिए नाथू सिंह और सौरभ कुमार ने एक एक विकेट हासिल किया। खराब आउट फील्ड के कारण मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और लीग स्टेज की नेट रनरेट के आधार  पर रिलायंस को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें