फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की नौकरियां होंगी सुरक्षित, बीसी-बी को पंचायतों और निकाय चुनाव में मिलेगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सत्र के पहले दिन सदन में पेश किए सात विधेयक, चर्चा के बाद होंगे पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तक जॉब सिक्योरिटी रहेगी। साथ ही बीसी बी वर्ग को हरियाणा की पंचायतों और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्रदेश सरकार ने विधानसभा में हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक-2024 और हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक-2024, हरियाणा नगर पालिका (संशोधन) विधेयक- 2024 और हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक-2024 पेश किए हैं। सरकार की ओर से कुल सात विधेयक पेश किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक-2024, हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास और (विनियमन) संशोधन विधेयक- 2024, हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक-2024 भी शामिल हैं। बता दें कि कच्चे कर्मचारियों की जाॅब सिक्योरिटी और बीसी बी को पंचायतों और निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कैबिनेट पहले ही मुहर लगा चुका है। अब संभावना है कि इन विधेयकों पर वीरवार को सदन के अंदर चर्चा हो और इन्हें पारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें