फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, होने वाली है सेना में बंपर भर्ती

Sat, 06 Sep 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए झज्जर में भर्ती रैली का आयोजन करेगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने वीरवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि सेना आगामी 24 अक्तूबर से छह नवंबर तक पुलिस लाइन झज्जर में भर्ती रैली आयोजित करेगी।
विज्ञापन


सेना की खुली भर्ती रैली में झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय रोहतक करेगा। भर्ती में मुख्यतौर पर सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क एसकेटी और पूर्व सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती की जाएगी।

डीएससी में भर्ती के लिए हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों को छोड़कर बाकि सभी जिलों के पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। पूर्व सैनिकों को भर्ती में भाग लेने के लिए अपने-अपने सेना भर्ती कार्यालयों में पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

सेना में इं‌जीनियर बनने का भी मौका

भारतीय सेना में इंजीनियरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में सिविल के 30 पद, मैकेनिकल के 12 पद, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स के 6 पद, ईसी के 6 पद, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग के 2 पद और कंप्यूटर साइंस के 4 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 24 वर्ष है।  ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें