फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस के 72 होनहारों को रोजगार

Fri, 10 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के सबसे प्रतिष्ठित विभागों में गिने जाने वाले यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में इस साल विद्यार्थियों की प्लेसमेंट का रिकार्ड काफी बेहतर रहा।
विज्ञापन


यूबीएस के पांच विद्यार्थियों को 15 लाख का सालाना पैकेज कंपनियों ने ऑफर किया है। यूबीएस फैकल्टी प्लेसमेंट कार्डिनेटर डॉ. तेजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि अभी तक 20 कंपनियों ने 72 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट की है। सबसे अधिक पैकेज ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी 15 और कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने की उम्मीद है। पिछले तीन हफ्ते से यूबीएस में कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आ रही हैं। यूबीएस के 140 विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को औसतन 7 से 7.5 लाख रुपये सालाना पैकेज कंपनियों ने ऑफर किया है। एरनेस्ट एंड यंग कंपनी ने 6, आईसीआईसीआई ने 12, एचडीएफसी ने 5, कोटेक 2, एसबीआई लाइफ 5, न्यूजेन 3, विप्रो ने 4 और स्मार्ट क्यूब ने एक विद्यार्थी की प्लेसमेंट की है।

प्लेसमेंट के तहत 15 लाख का पैकेज पाने वालों में चार ह्यूमन रिसोर्स और 1 स्टूडेंट इंटरनेशनल बिजनेस संकाय से है। 15 लाख पैकेज पाने वालों में अभिनव वर्मा, पारुल जिंदल, हरमन बवेजा, अंशुल छाबड़ा, पूजा नीमा शामिल हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें