फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब फेयर में 57 निशक्तों को मिला रोजगार

Wed, 21 May 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईआई एनआईटीटीआर और सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट के संग वीआरसी (लुधियाना) की ओर से एबिलिटी 2014 के दौरान 57 निशक्त उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुना गया। यह आयोजन सेक्टर-26 स्थित एनआईटीटीआर में किया गया। इस आयोजन में दो सौ विकलांग कंडीडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


जॉब फेयर में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के दो सौ उम्मीदवारों ने भाग लिया। इसमें 65 फीसदी पूरी तरह हैंडीकैप थे, जबकि कई पोलियो से ग्रस्त। दस फीसदी में श्रवण क्षमता कम है, जबकि 25 फीसदी को आंखों की समस्या है। यहां आईं 21 कंपनियों ने प्रतिभागियों के इंटरव्यू लिए।

जॉब फेयर में आईं कंपनियों में 21 सीआईआई मेंबर कंपनियां शामिल रहीं। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, फ्यूचर ग्रुप, टेक महिंद्रा, ताज होटल, लारियल इंडिया, कैफे काफी डे, जुबलिएंट फूड वर्क्स लिमिटेड, गिलार्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, कैप्संस, आईएल एंड एफएस स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, सचदेवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन दर्पण कपूर ने कहा कि विकलांगों में से 75 फीसदी ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। इसमें से 49 फीसदी ही पढ़े लिखे हैं और 34 फीसदी एंप्लायड हैं।

एनआईटीटीआर के निदेशक डॉ. एमपी पूनिया ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग भविष्य के लिए कुंजी हैं। टेक महिंद्रा फाउंडेशन के नार्थ रीजन हेड राजेश कुमार ने कहा कि टेक महिंद्रा ने अपना पहला स्मार्ट सेंटर चंडीगढ़ में 19 मई 2014 को खोला। यह वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें