फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त के समक्ष पेश नहीं होंगे झींडा और नलवी

Wed, 02 Jul 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए जाने के बाद बुधवार को एचएसजीपीसी (एडहॉक) की बैठक हुई। डेरा बाबा चरण सिंह कारसेवा में हुई इस बैठक में निर्णय लिया कि फिलहाल झींडा और अन्य समर्थक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश नहीं होंगे।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इससे पहले करीब एक घंटे तक चली बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब पर सम्मेलन से पहले पेश होने पर खूब चर्चा हुई। बैठक में कोई पेश होने का समर्थन करता दिखा तो कोई न पेश होने का सुझाव देता रहा।

फिर काफी मंथन के बाद आखिरकार सम्मेलन से पहले श्री अकाल तख्त के समक्ष पेश न होने का फैसला लिया। बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दीदार सिंह नलवी ने कहा कि अभी श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश नहीं होने का निर्णय लिया है। कई कारणों से यह फैसला हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

'पंथक मुद्दों पर विचार करने के लिए बुलाया है'

नलवी ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने से संबंधित मिले पत्र में उन्हें पंथक मुद्दों पर विचार करने के लिए बुलाया है, लेकिन पंथक मुद्दों का जिक्र नहीं किया गया और अन्य कारणों से वे फिलहाल श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश नहीं होंगे।

जगदीश सिंह झींडा और नलवी ने कहा कि हर सिख की श्रद्धा श्री अकाल तख्त के प्रति हैं और वे श्री अकाल तख्त साहिब के हुकुम का सत्कार करते हुए उसका पालन भी करेंगे, लेकिन अभी किन्हीं कारणों के चलते वे वहां पेश नहीं होंगे।

उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के नाम लिखे पत्र को दिखाते हुए कहा कि इसमें पंथक मुद्दों की जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

बादल ने बांटा है एसजीपीसी और सिखों को : नलवी

दीदार सिंह नलवी ने कहा कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने एसजीपीसी और सिखों को बांटा है। पंजाब बहुत बड़ा सूबा था, जिसके अलग राज्य की मांग प्रकाश सिंह बादल ने की थी।

नलवी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पर प्रकाश सिंह बादल को तलब किया जाना चाहिए। जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी ने कहा कि एसजीपीसी हरियाणा के गुरुद्वारा साहिब की 180 करोड़ रुपये आमदनी पर कब्जा किए है, जोकि अनुचित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें