उचाना नगर पालिका के प्रधान बने विकास
उचाना नगर पालिका के प्रधान पद पर विकास विजयी हुए। विकास को उचाना की जनता ने 3484 मत दिए। जबकि दूसरे नंबर पर सज्जन कुमार रहे। उन्हें 2858 मत मिले। विकास 626 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि अनिल 2022 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
भारी संख्या में तैनात रहा पुलिसबल
जींद नगर परिषद के मतों की गणना का कार्य अर्जुन स्टेडियम, सफीदों का राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नरवाना का केएम कॉलेज और उचाना की मतगणना कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। जींद में सर्वाधिक 18 राउंड की मतगणना हुई जबकि सफीदों में केवल चार राउंड की गणना तो नरवाना में आठ और उचाना में पांच राउंड की गणना हुई। मतगणना स्थल के पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।
मतगणना केंद्रों की निर्धारित परिधि में लगाई गई धारा 144: डीसी
जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से सभी निकाय चुनाव के मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना केंद्रों की निर्धारित परिधि में धारा 144 लगाई गई है। चेयरपर्सन व पार्षद पद के उम्मीदवारों व एजेंटों के भी पहचान पत्र बनाए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
जींद नगर परिषद के चुनाव नतीजे
- नाम पार्टी कुल मत प्राप्त
- अनुराधा सैनी भाजपा 25750
- सविता कुंडू निर्दलीय 13045
- निशा लखीना कांग्रेस समर्थित 11873
- डा. रजनीश जैन आप पार्टी 9374
- अमरजीत कौर निर्दलीय 6215
- मीना कुमारी निर्दलीय 3617
- संतोष बैनीवा निर्दलीय 2831
- राजबाला निर्दलीय 2353
- सलमा बसपा 1588
- भगवती दहिया इनेलो 541
- ऊषा रानी निर्दलीय 471
- अनीता रानी निर्दलीय 431
- पूजा निर्दलीय 327
नोट: 599 लोगों ने नोटा बटन का भी प्रयोग किया है