साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा को लड्डू खिलाते समर्थक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर जिले की नगर पालिका साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार निशा अग्रवाल को 122 वोट से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा किया है। इसी तरह नगर पालिका के कुल 13 वार्डों में पार्षद पद के लिए 42 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनावी नतीजों की बात करें तो भाजपा के चार, इनेलो के दो व सात आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका साढौरा में 10513 मतदाताओं में 8218 लोगों ने 19 जून को वोट डाले हैं।
वार्ड नंबर 13 में रोचक मुकाबले में आजाद उम्मीदवार सरजीवन ने आजाद प्रत्याशी दीप को मात्र एक वोट से हराया। इसके बाद दीप के समर्थन में डेहा बस्ती के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। लोगों ने सरजीवन की दुकान के शटर पर पत्थर मारे। उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग की। निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को दोबारा गिनती के लिए एक सप्ताह का समय देकर शांत करवाया।
चेयरपर्सन पद के चुनाव में किसे मिले कितने मत
- प्रत्याशी पार्टी वोट
- शालिनी शर्मा भाजपा 2135
- निशा अग्रवाल आजाद 2013
- विजय लक्ष्मी आजाद 1697
- सीमा देवी आप 1164
- पूनम रानी इनेलो 811
- समृद्धि मेहता आजाद 273
- प्रीति रानी आजाद 81