एक महिला और दो मासूम बच्चियों के शव नहर से मिले। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे उनकी पहचान हुई। घटना हरियाणा के जींद की है। तीनों के शव हिसार की तीन अलग-अलग नहरों से बरामद हुए।
सुसाइड नोट में महिला ने बेटियों के साथ अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मां व एक बेटी के शव को हिसार और दूसरी बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा गया है।
सुसाइड नोट से हुई पहचान
खरकड़ा गांव के पास सुरबरा माइनर से महिला के शव के साथ मिले सुसाइड नोट से महिला की पहचान हुई। इसके बाद ही पूर्वी व प्राची की पहचान संभव हो पाई।