फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के 3 एल्यूमनी को पद्मश्री, देखिए कौन-कौन?

Fri, 27 Jan 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के तीन एल्यूमनी को मिला पद्मश्री सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म अवार्ड में पंजाब यूनिवर्सिटी का इस साल दबदबा रहा है। पद्मश्री अवार्ड पाने में इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी ने हैट्रिक मार ली है। पीयू से जुड़ी तीन हस्तियों को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इन हस्तियों में फार्मास्यूटिकल साइंस के जाने माने साइंटिस्ट 90 वर्षीय प्रोफेसर हरकिशन सिंह, पूनम सूरी और कंवल सिब्बल के नाम शामिल हैं। तीनों ही हस्तियां लंबे समय से पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस से जुड़ी हुई हैं। बुधवार को जारी पद्म अवार्ड की लिस्ट में कुल चार लोग चंडीगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। पीजीआई से जुड़े रहे डॉ.मुकुट मिंज का नाम भी पद्मश्री के लिए चुना गया है।

इसके अलावा पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्माश्यूटिकल साइंसेज में प्रोफेसर एमिरेट्स प्रो.हरकिशन सिंह को मेडिसिन फील्ड,पंजाब यूनिवर्सिटी के एल्युमनी और पीयू सीनेट फैलो पूनम सूरीू को लिटरेचर एंड एजुकेशन कैटेगरी, सिविल सर्विसेज कैटेगरी में कंवल सिब्बल को चुना गया है। सिब्बल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए इंग्लिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्म अवार्ड में पीयू की बन रहा दबदबा

Panjab University - फोटो : File Photo
पद्मभूषण अवार्ड लिस्ट में शामिल पूर्व केंद्रीय एमएचआरडी मिनिस्टर मुरली मनोहर जोशी भी अब पीयू एल्युमनी में शामिल हो जाएंगे। आगामी 25 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुरली मनोहर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।   
 
पद्म अवार्ड में पीयू की बन रहा दबदबा
देश की प्रतिष्ठित पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों को पद्म अवार्ड मिलने की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। लिटरेचर, मेडिसिन, एजुकेशन सहित कई कैटेगरी में पीयू से जुड़ी हस्तियों को पद्म अवार्ड मिल चुके हैं।

पीयू के पूर्व कुलपति प्रो.आरसी सोबती को पद्मश्री, डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर की प्रोफेसर और जानी मानी रंगकर्मी प्रोफेसर नीलम मान सिंह, प्रो.आरपी भांबा,अभिनेता अनुपम खेर, बलवंत गार्गी जैसी हस्तियों को पद्म अवार्ड मिल चुके हैं। पीयू एल्युमनी रहे और डीएवी मैनेमजेंट के हेड और पीयू सीनेट सदस्य पूनम सूरी और पीयू इग्लिश विभाग से एमए करने वाले कंवल सिब्बल भी पद्म श्री अवार्ड पाने वालों में शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें