इससे पूरी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही तीनों पार्टियों के समर्थक अर्जुन स्टेडियम के बाहर एकत्रित हो गए और यहां काफी हंगामा किया। काफी देर तक भी जब राजनीतिक दलों के समर्थक नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर इनको खदेड़ दिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी स्कीम नंबर पांच-छह में घुस गए तो कुछ बस स्टैंड की तरफ भागे, पुलिस ने इनको बस स्टैंड तक खदेड़ा।
हां हुई है धांधली, चुनाव आयोग को शिकायत
मतदान में धांधली हुई है। ईवीएम के सीरियल नंबर नहीं मिलना बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। इसके खिलाफ हम अदालत में जाएंगे। जिन लोगों ने हमें वोट दिया है, उनके दिलों पर राज किया है। 50 दिन पहले बनी पार्टी को जो लोगों का प्यार मिला है, वह बहुत बड़ी बात है। हमेशा जींद के लोगों की सेवा में तैयार रहेंगे। -दिग्विजय चौटाला, जेजेपी प्रत्याशी।
लाठीचार्ज में घायल लोग लोग चोट दिखाते हुए
मतगणना के बाद अर्बन इस्टेट स्थित जेजेपी कार्यालय के बाहर पार्क में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस हार से निराश नहीं हों। 50 दिन की पार्टी को जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिला है यह बहुत बड़ी जीत है।
जींद की जनता का जनादेश स्वीकार
हम जींद की जनता का जनादेश स्वीकार करते हैं। हमने विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की जात-पांत की नीति कामयाब रही। जींद की जनता का मान रखते हुए मतदान बीच में नहीं रुकवाया गया, लेकिन धांधली हुई है। इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जो भी होगा आगे देखेंगे। मैं डॉ. कृष्ण मिड्ढा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं की जींद को विकास में आगे लेकर जाएं। रणदीप सुरजेवाला, प्रत्याशी कांग्रेस।