फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद उपचुनावः स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाएं बैठे जजपा कार्यकर्ता, EVM की कर रहे पहरेदारी

Wed, 30 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जींद उपचुनाव मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को अर्जुन स्टेडियम में बने मतगणना केंद्र में रखा गया है। यहीं पर 31 जनवरी को वोटों की गणना की जाएगी। इसके लिए अर्जुन स्टेडियम में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ईवीएम के लिए तीन श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


साथ ही हर स्थिति पर नजर रखने के लिए दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी गड़बड़ी की आशंका के चलते जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रात को ही अर्जुन स्टेडियम के बाहर डेरा डाल रखा और चार लोग स्ट्रांग रूम के ठीक बाहर डटे रहे। 

दिन में भी जेजेपी कार्यकर्ता यहां बैठे रहे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन पर किसी भी प्रकार का शक नहीं है, लेकिन फिर भी वे ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाए, इसके लिए यहां रुके रहेंगे। जिस स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा गया है उसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद है। यहां तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बना गया है। 
विज्ञापन


अर्जुन स्टेडियम के तीनों गेट सहित चारों ओर पुलिस ने घेरा बनाया हुआ है। स्टेडियम के अंदर जाने के बाद फिर पुलिस का दूसरा सुरक्षा घेरा बना हुआ है। इसके बाद फिर ठीक स्ट्रांग रूम के दोनों गेट के बाहर अर्धसैनिक बल की टीम तैनात की गई है। वहीं प्रशासन ने जेजेपी कार्यकर्ताओं के यहां रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।  

विज्ञापन

पर्यवेक्षक की देखरेख में करवाई जाएगी मतगणना 

सांकेतिक तस्वीर
निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि मतगणना का कार्य सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में करवाया जाएगा। मतदान में प्रयोग हुई ईवीएम के स्ट्रांग रूम को गुरुवार को अधिकारियों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। 

मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14 टेबल, 13 राउंड में होगी मतगणना 
निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जा रही हैं। हर टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट मतगणना का काम करेगा। मतगणना 13 राउंड में की जाएगी।  

दोपहर 12 बजे तक आएंगे परिणाम 
उपचुनाव में 174 बूथों पर पर मतदान हुआ था। इसके लिए 174 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। 

पूरी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी तरीके से की गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर जो लोग हैं, हमें उसने कोई आपत्ति नहीं है। उम्मीदवारों को सीसीटीवी कैमरों के लिंक मुहैया करवाए गए हैं। वे चाहें तो घर बैठे भी स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकते हैं।  वीरेंद्र सहरावत, निर्वाचन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें