फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की रैलियों से होगा फायदा, यहां नहीं बनेगा दिल्ली जैसा इतिहास'

Tue, 31 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम मोदी और बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के प्रभारी प्रभात झा दूसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने हैं और भाजपा को 22 प्रदेशों में चुनाव लड़वा चुके हैं। झा पिछले कई दिनों से
विज्ञापन

जालंधर में डेरा डाले हुए हैं और संगठन महामंत्री दिनेश के साथ पूरे सूबे पर निगाह रखे हुए हैं। 

हर जिला प्रधान से लेकर मंडल प्रधान तक से रोजाना फोन पर इनपुट ले रहे हैं। विरोधी दलों को देखकर रोजाना रणनीति बदल रहे हैं। अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार सुरिंदर पाल के साथ खास बातचीत में प्रभात झा ने दावा किया कि पंजाब में दिल्ली जैसा इतिहास नहीं बनेगा, हमने भी मास्टर प्लानिंग कर रखी है। 

1. पंजाब में भाजपा के लिए क्या प्लानिंग की गई है और भाजपा को चुनावों में किस बात का फायदा मिलेगा?
- भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और जो मास्टर प्लानिंग है, उसमें हम हर स्थान पर विकास की बात कर रहे हैं। अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, सूबे
में अगर तीसरी बार सरकार बनी तो पंजाब में केंद्र से फंड या प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं रहेगी।

2. आपको क्या लगता है कि पीएम मोदी पंजाब में हवा का रूख बदलेंगे?
- निश्चित तौर पर पीएम मोदी का जलवा पूरे देश में है। विदेशों में मोदी लोहा मनवा चुके हैं। पंजाब में उनकी रैलियां हमारी मास्टर प्लानिंग का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

देखना, इसका पूरा फायदा उम्मीदवारों को मिलेगा। 
विज्ञापन

'सीटों से अधिक फर्क नहीं पड़ता'

प्रभात झा - फोटो : अमर उजाला
3. दिल्ली में आप और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला था और आप की सरकार बन गई क्या पंजाब में यह दोहराया जाएगा?
- यह असंभव है। हमने पूरी रणनीति बनाई है। पंजाब के लोग काफी जागरूक हैं और खासकर पंजाब के लोग दिल्ली से काफी जुड़े हुए हैं। उनको
दिल्ली की हकीकत बताने की जरूरत नहीं है कि वहां पर आप की सरकार ने क्या हाल कर रखा है।

4. भाजपा तीन बार शिअद के साथ सत्ता में आ चुकी है, क्या लगता नहीं कि इस बार 23 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए था?
- देखो, सीटों से अधिक फर्क नहीं पड़ता। हमारा गठबंधन सिख और हिंदू भाईचारे का है। हिंदू सिखों में प्यार बना हुआ है और मोदी व बादल के बीच
गहरा रिश्ता है, जिसको आगे भी ले जाना है।

5. पहले भाजपा चलो गांव का प्रसार कर रही थी, ब्रिगेडियर गगनेजा की हत्या के बाद यह रूक सा गया है?
- इस विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में काफी कुछ देखने को मिलेगा। हर गांव में भाजपा का यूनिट स्थापित हो जाएगा। गांवों की गली गली तक
भाजपा को पहुंचाने के लिए हमारा खाका तैयार है, चुनावों के बाद अमल में लाया जाएगा।

6. क्या लगता है आपको कि पंजाब में शिअद-भाजपा की टक्कर किससे है? कितनी सीटों की उम्मीद है?
- (हंसते हुए) भाजपा व शिअद विकास के एजेंडे को लेकर बढ़ रही है और विरोधी पार्टियां नफरत की राजनीति। हमारी टक्कर किसी से नहीं है, हम
काफी सीटों पर जीत जाएंगे। कांग्रेस के 20 से अधिक सीटों पर तो आजाद उम्मीदवार खड़े हैं, कांग्रेस अनुशासनहीनों की पार्टी है। हमारी एक ही सीट
पर बागी खड़ा हुआ है लेकिन वहां पर भी हम मजबूत हैं। हमने तो सारे बागियों को मना लिया लेकिन कांग्रेस के बागी नहीं माने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें