फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर का ताला तोड़ गहने व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियणा हाईकोर्ट के एक वकील के सेक्टर-10 स्थित घर का चोरों ने ताला तोड़कर घर से गहने और नकदी चुरा ली। वारदात के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

सेक्टर-10 के रहने वाले शिकायतकर्ता लवकीरत सिंह चहल ने बताया कि वह दो दिन से किसी काम से बाहर गए थे। वीरवार को जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर चेक करने पर करीब 20 लाख रुपये के गहने और दस लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। अब तक घर से कौन-कौन से गहने गुम हुए हैं, उसकी लिस्ट अभी नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें