फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर से लाखों के गहने 30 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8बी के मकान नंबर 715 में घुसकर चोर लाखों के गहने और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मकान मालिक सम्राट सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सम्राट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने घर से सोने की अंगूठी, सोने की चूडियां, सोने का कंगन, सोने की बालियां, सोने का पेंडेंट और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने बताया कि परिवार घर से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे की कुंडी खोलकर चोरी की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें