फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीवनदान ग्रुप ने जरूरतमंद महिलाओं की मदद के साथ मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। जीवनदान ग्रुप ने सेक्टर 29 स्थित देश सेवक भवन में अपने सदस्यों के साथ दीपावली महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के नेशनल कोर्डिनेटर हरदीप आनंद और अरुण कश्यप ने दीप प्रज्वलित करके की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय और बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के जिला कोर्डिनेटर कमल मौर्या ने बताया कि जीवनदान ग्रुप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार प्रदान करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके अलावा, संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गरीबी दूर करने और महिलाओं की आजीविका बढ़ाने का भी निरंतर प्रयास करती है।
इस मौके पर समाज सेवी अनिल साहू, मनोज कश्यप, विनोद कश्यप, आदिल, कविता सैनी, राजकुमार सैनी, श्रुति मौर्या सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने समाज में सहयोग, सम्मान और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश मजबूती से दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें