फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते दबोचा

Sat, 27 Sep 2014 10:51 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने पावरकॉम के जेई को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि किसान गुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव ढीलवाल जिला पटियाला की गांव जोड़ामाजरा तहसील समाना जिला पटियाला में 15 एकड़ खेतीबाड़ी योग्य जमीन है। इसमें नया ट्रांसफार्मर लगवाने और इसकी कॉपी बनवाने के लिए पावरकॉम के सबडिवीजन समाना जिला पटियाला का जेई विजय कुमार उससे 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

जेई विजय कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर सात का रहने वाला है। सूचना के आधार पर शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज के इंस्पेक्टर राम फल की अगुवाई में टीम ने रेड करके समाना-भवानीगढ़ चौक से आरोपी जेई विजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई को 12 हजार की रिश्वत लेते हुए शेडो गवाह अमनदीप सिंह वेटरिनरी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में काबू किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकारी गवाह वेटरिनरी अफसर गांव बहिल ऊपली तहसील जिला पटियाला डा. राजीव वर्मा रहे। आरोपी जेई को पकड़ने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह, एसआई रवि कुमार, एएसआई भुपिंदर सिंह, हवलदार कुंदन सिंह, विजय शारदा शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें