नहीं हुए थे हाजिर, दोबारा पेश होने के आदेश
विवाद के बाद तख्त साहिब के आदरणीय पंज प्यारे सिंह ने जत्थेदार रणजीत सिंह को तख्त साहिब पर हाजिर होने का निर्देश दिया था लेकिन जत्थेदार रणजीत सिंह तख्त साहिब पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए हाजिर नहीं हुए। अब पंज प्यारों की ओर से दोबारा ज्ञानी रणजीत सिंह को 11 सितंबर को तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया है।
ये लगे थे आरोप
तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर पर गुरु घर के प्रेमी डॉ. गुरविंदर सिंह समरा की ओर से श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में भेंट किए गए बेशकीमती सामान में हेराफेरी करने के आरोप लगे थे। उन्होंने सोने की कलगी, पंगूड़ा साहिब समेत करीब पांच करोड़ से अधिक संपत्ति दान दी थी। जब इसकी जांच हुई तो इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। दानकर्ता ने इसके लिए सीधे तौर पर जत्थेदार को दोषी ठहराया था ।