फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में जाटों की भाईचारा महारैली कल, कई राज्यों से जुटेंगे लाखों जाट

Fri, 26 Aug 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर में होने वाली भाईचारा रैली में एक बार फिर से पुलिस-प्रशासन की अग्नि परीक्षा होगी। आयोजकों का दावा है कि रैली में कई राज्यों से लाखों की तादात में लोग शामिल होंगे। ऐसे में रैली को शांतिपूर्ण कराना पुलिस-प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि समिति की तरफ शनिवार को सेक्टर-6 के मैदान में भाईचारा रैली का आयोजन होगा। रैली के माध्यम से प्रदेश के बिगड़े भाईचारे को दोबारा से कायम करने का आह्वान किया जाएगा। आयोजकों की तरफ से रैली के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य कई राज्यों के लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की विभिन्न समितियों और खापों को आमंत्रित किया गया है।

रैली को भले ही अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से कराया जा रहा हो, लेकिन इसमें सभी बिरादरी के लोगों को बुलाया गया है, जिससे भाईचारे की मिसाल कायम हो सके। इसके लिए रैली स्थल पर पांडाल आदि लगाया जा रहा है। रैली को लेकर जहां आयोजक पूरी तैयारी में है तो वहीं पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूले हुए हैं। दरअसल, जसिया के बाद पहली बार अधिक तादात में लोग शहर में इकट्ठा होंगे। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को चिंता सता रही है कि रैली को शांतिपूर्ण किस तरह कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने लगाए पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट, खुफिया विभाग अलर्ट

यश्‍ापाल मल‌िक, जाट नेता - फोटो : amar ujala
भाईचारा रैली को लेकर जिला प्रशासन ने पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जिनकी रैली स्थल से लेकर अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही शहर के सभी मुख्य रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रैली 

वर्जन 
यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कई हजार की तादात में लोग भाग लेंगे। भाईचारा तोड़ने वालों को दिखाया जाएगा कि प्रदेश की जनता भाईचारा चाहती है। ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें