इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट को शुरू होने के लिए अब सिर्फ 21 दिन बचे हैं। लेकिन यहां की कमियां अभी तक दूर नहीं हो पाई है। अगर इन कमियों को जल्द दूर नहीं किया गया तो घरेलू यात्रियों को तरह इंटरनेशनल फ्लाइट से सफर करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक सितंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से जवाब दाखिल किया जाना है। इसकी वजह से आनन फानन में कमियों को दूर किया जा रहा है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शारजाह के लिए एयर इंडिया की ओर से 15 सितंबर को शुरू की जा रही है। इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से 26 सितंबर को दुबई के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
एयरपोर्ट पर ये कमियां
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
रनवे का काम नहीं होगा दो साल पूरा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1800 फीट रनवे का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसे पूरा करने में 2018 का समय लग जाएगा। ऐसे में यहां से फ्लाइट की संख्या कैसे बढे़गी।
इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम नहीं है इंस्टाल
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस-3 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम केबिना अक्तूबर तक काम चल जाएगा। इसके बाद नवंबर में ठंड के साथ फागी मौसम शुरू हो जाएगा। अगर यह इंस्टाल नहीं किया गया तो इंटरनेशनल और डोमेस्टिक विमान कैसे लैंड करेंगे।
अच्छे रेस्टोरेंट नहीं
- अभी एयरपोर्ट पर दो स्नैक्स बार है। यहां पर अच्छे रेस्टोरेंट नहीं है। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद लोगों को समस्या का सामना करना पडे़गा। यह रेस्टोरेंट शुरू होने में छह महीने का समय लग जाएगा।
विदेशी कारगो सर्विस नहीं होगी शुरू
- इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद विदेशों में जाने वाली कारगो सर्विस शुरू नहीं हो पाएगी। इससे बाहरी मुल्कों से व्यापार बेहतरीन नहीं हो पाएगा।
एयरपोर्ट की अपनी एंबुलेंस नहीं
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानक के अनुसार छह एंबुलेंस होनी चाहिए। लेकिन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक कोई एंबुलेंस नहीं है। अगर कोई इमरजेंसी केस हो जाए तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वाच आवर नहीं बढ़ा रात 12 बजे तक
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से रात 12 बजे तक वाच आवर नहीं बढ़ाया जा सका है। इस कारण इंटरेनशनल फ्लाइटों की संख्या में इजाफा नहीं हो पाएगा। इसे केवल रात दस बजे तक ही बढ़ाया गया है।
न पुलिस स्टेशन और न पोस्टआफिस
एयरपोर्ट पर पुलिस स्टेशन अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। यहां पर एक कमरे में चौकी चल रही है। पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था भी अभी तक नहीं हो पाई है। एक काउंटर पर इसे शुरू किया जाएगा। जबकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानक के अनुसार पोस्ट आफिस के लिए अलग से बिल्डिंग होनी चाहिए।
ये सर्विस हुईं पूरी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम का ऑफिस बनाया जा रहा है। वहीं यहां पर इंटरनेशनल सिम, मनी एक्सचेंज काउंटर सुविधाएं शुरू हो गई है। वहीं, यहां पर सात विमान खडे़ किए जा सकते हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को पैसे के विनिमय में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कोट----
एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट 15 सितंबर से शुरू की जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जो भी कमियां हैं, उन्हें हम जल्द दूर करेंगे। जितनी विमानन कंपनियां यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अप्लाई करेंगी, उन्हें फ्लाइट ऑपरेट करने की अनुमति देंगे।
सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ।