हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों का संचलान बंद रहा।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शताब्दी सहित 10 से अधिक ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया। चंडीगढ़ - लखनऊ एक्सप्रेस लेट 12 घंटे से अधिक समय लेट रही। रेलवे के अनुसार 10 ट्रेनें 22 फरवरी को भी कैंसिल रहेंगी। वहीं ट्रेनों का संचालन नहीं होने की वजह से रेलवे पार्सल घर में लगातार सामान इकट्ठा हो रहा है।
दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला मंडल के अनुसार हरियाणा में जाटों के आंदोलन को देखते हुए ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अगर हालात नहीं ठीक हुए तो आगामी दिनों में भी ट्रेनों को रद्द किया जाएगा।
रद्द रही हैं ट्रेनें
गाड़ी संख्या------कहां से-कहां तक--------गाड़ी का नाम
1. 12006------कालका-नई दिल्ली-------कालका -नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
2. 12046------चंडीगढ़--नई दिल्ली--------चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
3. 22686------चंडीगढ़-यशवंतपुर---------यशवंतपुर एक्सप्रेस
4.12058--------ऊना-नई दिल्ली----------जनशताब्दी एक्सप्रेस
5. 12450-------चंडीगढ़-मडगांव------------चंडीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस
6.19718---------चंडीगढ़-जयपुर-------जयपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस
7.14218----------चंडीगढ़-इलहाबाद--------ऊंचाहार एक्सप्रेस
8.12312--------कालका-हावड़ा---------कालका हावड़ा मेल
9. 12011---------कालका-नई दिल्ली--------कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
10. 14096--------कालका-नई दिल्ली----------हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या------कहां से-कहां तक---------गाड़ी का नाम
1.22686--------कालका-यशवंतपुर---------कालका -यशवंत पुर एक्सप्रेस
2. 22926-------कालका-बांद्रा----------कालका - बांद्रा एक्सप्रेस
3. 12012---------कालका-नई दिल्ली--------कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
4. 19718---------चंडीगढ़-जयपुर---------चंडीगढ़ - जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
5 12006--------कालका-नई दिल्ली--------कालका - नई दिल्ली एक्सप्रेस
6.12058--------उना-नई दिल्ली----------उना - नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस