जाट आरक्षण आंदोलन के बाद भड़के उपद्रव में पूरा हरियाणा जल गया। अब सीएम खट्टर ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। उपद्रव में अभी तक 25 की मौत हो चुकी है।
हालांकि मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल खट्टर अभी तक कुल 19 मौत होने का दावा कर रहे हैं। सरकार ने उपद्रव में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
हर कोई अभी तक यह मान रहा था कि उपद्रव में मरने वालों सभी के परिजनों को मुआवजा व नौकरी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार जल्द ही रिटायर्ड उच्च अधिकारियों की एक कमेटी बनाएगी, जो इस पूरे उपद्रव की जांच करेगी। वह तय करेगी कि मृतकों में कौन उपद्रवी था और कौन निर्दोष।