आरक्षण के लिए और अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे जाट उग्र हो गए है। उन्होंने सरकार को बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में जसिया में जाट समाज का चल रहा धरना 35वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। शनिवार को मंच से सरकार को चेताया गया कि वे गांवों में बिजली का बिल लेने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को न भेजे, नहीं तो इसके परिणाम बुरे होंगे।
जसिया धरना स्थल पर 35वें दिन भी काफी संख्या में लोग जुटे। धरना स्थल पर सुबह हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें कमेटी ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर समाज में जहर घोलने के आरोप लगाए।