फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा फरमानः शादी में शराब परोसी और डीजे बजाया तो दंड लगेगा, और भी कई फैसले

Sun, 05 Mar 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाबैन(हरियाणा)
विज्ञापन
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के एक गांव में एक समाज के लोगों ने कई अनोखे फैसले लिए। साथ ही इनका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया, न करने पर दंड भुगतना पड़ेगा। मामला हरियाणा के लाडवा का है।
विज्ञापन


बाबैन में सैनी समाज सुधार सभा हरियाणा ने सैनी समाज में दहेज प्रथा, लड़की के घर सगाई, विवाह में अधिक मिलनियां, शराब परोसना, डीजे बजाने और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जन-जागृति अभियान चलाया है। इसके तहत शनिवार को अनाज मंडी बाबैन में समाज के अग्रणी लोगों की बैठक आयोजित कर सैनी समाज फैली इन बुराइयों को दूर करने की शपथ दिलाई गई।

बैठक में फैसला किया गया कि समाज का जो भी व्यक्ति अपने समारोहों में इन बुराइयों को दूर करने में सहयोग नहीं करेगा, उस पर समाज की ओर से सामाजिक सजा के तौर पर दंड लगाया जाएगा, ताकि उसे शर्मसार किया जा सके। इस बैठक में खंड स्तर से लेकर गांव स्तर पर कमेटियां के गठन करने का भी फैसला लिया गया ताकि कमेटियां इन पर कड़ी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखावे के चक्कर में नैतिकता और आदर्श खोना बेवकूफी

व‌िवाह - फोटो : marriage
अनाज मंडी बाबैन में सैनी समाज के अग्रणी लोगों की बैठक सैनी समाज सुधार सभा (पंजी) हरियाणा के अध्यक्ष छत्रपाल प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर सामाजिक बुराइयों पर बोलते हुए नायब सिंह पटाकमाजरा ने कहा कि आज दिखावे के चक्कर में एक दूसरे में होड़ लगी हुई है। इसके कारण सैनी समाज आर्थिक तौर पर खोखला होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सगाई लड़के के घर पर ही होनी चाहिए और मिलनी के नाम पर मात्र 100 रुपये ही लिए जाए और मिलनी केवल बाप, दादा व मामा की ही की जाए। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज पर कड़ाई से अंकुश लगना चाहिए और फूल चुगने की रस्म परिवार वालों द्वारा ही की जानी चाहिए और इस अवसर पर किसी से पैसे भी नहीं लिए जाए।

सभा के प्रधान छत्तरपाल ने कहा कि जब तक इन सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए सामाजिक दंड लगाने का प्रावधान नहीं किया जाएगा तब तक इन पर अंकुश लगना संभव नहीं होगा। इस अवसर पर गुढ़ी के पूर्व सरपंच कमल सैनी को ब्लॉक प्रधान की जिम्मेवारी देकर उन्हें शेष कार्यकारिणी गठन करने के अलावा गांव स्तर भी कमेटियां गठित करने का अधिकार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें