फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन 16 अगस्त से, सीएम और वित्तमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

Thu, 16 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
16 अगस्त से हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाट आंदोलन के मद्देनजर पुलिस और सरकार अलर्ट हो गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने 16 अगस्त से जिलों में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए जहां सरकार और पुलिस ने अपनी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं, वहीं  सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों के आवासों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

 
उधर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का सुरक्षा घेरा भी कड़ा करने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने जाट
आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 16 तारीख से 9 जिलों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाने जैसी सूचना का गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को
विज्ञापन

विशेष निर्देश दिए। 

संधू ने कहा कि गांवों में सरपंच, पंच और पंचायत समिति के सदस्यों से बातचीत करें। उन्होंने कहा कि मंडल आयुक्त और पुलिस अधीक्षक जिलों में सुरक्षा इंतजामों पर पूरी
निगरानी रखेंगे और परिस्थिति के अनुसार अपने स्तर पर निर्णय लेंगे। उन्होंने 18 तारीख को इनेलो द्वारा बुलाए गए बंद पर भी पुलिस अधिकारियों को परिस्थितियों के अनुसार
सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दी जाएगी। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें