फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मुख्यमंत्री खट्टर को काले झंडे दिखाने को जमा हुए जाट नेता, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Sat, 22 Sep 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/ गोहाना (हरियाणा)
विज्ञापन
कैथल में बैठे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य
विज्ञापन

सोनीपत के गांव रूखी में सीएम मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाने को जुटे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। काले झंडे दिखाने को जाट नेता गांव रुखी में 11 बजे पहुंच गए था। सुबह से ही हो रही तेज बारिश के बावजूद वह शाम 4 बजे तक धरनास्थल पर डटे रहे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों द्वारा काले झंडे दिखाने का पता लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी गांव में डेरा डाल दिया था।

विज्ञापन


  समिति सदस्य हाथों में काले झंडे व तख्ती लेकर सड़क के एक तरफ खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सोनीपत से आए इंस्पेक्टर वजीर ने कहा कि वह सड़क से दूर रहकर प्रदर्शन करें। यह सुनते ही समिति सदस्य भड़क गए और कहा कि पुलिस को उनसे इस तरह बर्ताव करने का कोई हक नहीं हैं। वह पहले ही सड़क से दूर खड़े थे। 

इसके बाद समिति सदस्य सड़क पर उतर आए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जिस पर एएसपी राजीव देशवाल, सीआईए गोहाना प्रभारी जलजीत, थाना शहर प्रभारी राजपाल, बरोदा थाना प्रभारी वीरभान ने लोगों को समझाया और पुलिस को पीछे कर लिया। इस दौरान जाट नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसी सदस्य को खरोंच आई तो वह रोड जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। बाद में सीएम का कार्यक्रम रद होने की सूचना के बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन


कैथल में भी जुटे समिति के सदस्य
चंडीगढ़ से हिसार एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले के कैथल से गुजरने की सूचना पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्य भारी संख्या में नेशनल हाईवे पर तितरम मोड़ पर एकत्रित हो गए। करीब 4 घंटे तक यहां लोग एकत्रित रहे और काले झंडे लेकर सीएम के काफिले का इंतजार करते रहे। उधर, पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर रहते हुए स्थिति पर नजर रखे रहा। जब सीएम इस रास्ते से नहीं आए तो समिति ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन को भी राहत की सांस मिली। 

विज्ञापन

हिसार जाने के लिए तीन घंटे नारेबाजी करते रहे मलिक समर्थक

कैथल में बैठे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य
हिसार जाकर सीएम मनोहर लाल का विरोध करने के लिए यशपाल मलिक समर्थक तीन घंटे तक महम के शुगर मिल के सामने प्रदर्शन करते रहे। दोपहर 12 बजे जब एसडीएम दलबीर फौगाट ने समझाया कि खराब मौसम के चलते सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया है, तक मलिक समर्थक वापस लौटे। वापस लौटने से पहले जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जयबीर टिटौली ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर सरकार के लोग उनको उकसा रहे हैं, ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके। पर वे सरकार के मनसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। 

सैकड़ों पुलिसकर्मियों से बाहर आएं वित्त मंत्री
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के रोहतक जिला प्रधान जयबीर टिटोली, राजकली, ओमप्रकाश हुड्डा, रामकिशन मलिक ने कहा कि वित्त मंत्री सैकड़ों पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में घिरे रहते हैं। साथ ही सादी वर्दी में उनके लोग तैनात रहते हैं। अगर खुद की लोकप्रियता का घमंड है तो बिना सुरक्षा के लोगों के बीच जाएं, जहां लोगों के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे। इस मौके पर जयबीर, कर्णा, रामकिशन मोखरा, वेदपाल मोखरा, सुरजभान, बलबीर, आजाद, सत्यवान, ओमप्रकाश, रामकुवार, राजेन्द्र व नरेश बड़ा भैण भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें