फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों के लिए जम्मू-कश्मीर में जसपाल भट्टी कामेडी फेस्टीवल

Tue, 03 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जसपाल भट्टी कॉमेडी शो की घोषणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घरों से दूर रह रहे सेना के जवानों के लिए जम्मू और कश्मीर में जसपाल भट्टी कामेडी फेस्टीवल आयोजित किया जाएगा।  मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत मे सविता भट्टी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, उधमपुर व राजौरी में एक एक कामेडी शो किया जाएगा। ये शो 7 मई और 8 मई को आयोजित होंगे। कार्यक्रम को आयोजित करने में मदद आतंकवाद से पीड़ित परिवारों की मदद करने वाली एनजीओ जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर दे रही है।
विज्ञापन


सविता भट्टी ने बताया कि हमारे सेना के जवान बार्डर पर  काफ ी तनाव भरी जिंदगी बिताते हैं। तो अगर हमारी टीम वहां जाकर उनको हंसाने कुछ समय के लिए सारा तनाव भुलाकर हंसाने में कामयाब होती है तो इससे बड़ा काम और कुछ नहीं हो सकता। इस कामेडी टीम में अमित टंडन, महदीप सिंह, बनवारी झोल और प्रदीप  होंगे। सविता ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए कोई पैसा नही लिया जा रहा है। कार्यक्रम का कोई स्पांसर भी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें